पुनासा क्षेत्र के गांवों में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी कंट्रोलर श्री चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में आबकारी दल के द्वारा 23 अक्टूबर शुक्रवार को खंडवा जिले के वृत खंडवा ‘स’ क्षेत्रान्तरगर्त ग्राम नर्मदा नगर,इंधावडी,सक्तापुर,रिछफल जंगल में नाले किनारे झाड़ियो में दबिश की कार्यवाही की गयी।उक्त कार्यवाही में 15 पाव देशी मदिरा,35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)क,च के तहत 6 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 67000/- रूपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विकास दत्त शर्मा मुख्य आरक्षक संगीता डांगुरे,देवराम रावत उपस्थित रहे।यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर सांदीपनी सीएम राइज स्कूल के सामने ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार कुलदीप रावत 35, की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह भितरवार से दतिया की ओर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिसे डबरा सिटी पुलिस ने खुलवाकर […]

You May Like