UGC संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, रोलबैक की मांग


राजगढ़। UGC में किए गए संशोधन के विरोध और उसे वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को समस्त सवर्ण समाज संगठनों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। नाका नंबर-3 स्थित मंगल भवन में दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। यहां संबोधन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद समाजजनों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विशाल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान सामान्य वर्ग के अधिकारों, समान अवसर, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे, जिससे कुछ देर कलेक्ट्रेट के सामने हंगामे जैसी स्थिति बनी। इसके बाद अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
समाजजनों ने SC/ST एक्ट में संशोधन, निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार में समान सुविधाएं एवं अवसर देने सहित विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं।
क्या हैं प्रमुख मांगें?
-UGC संशोधन को वापस लेने की मांग।
-आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण।
-सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को समान सुविधाएं और अवसर।
-SC/ST एक्ट में संशोधन एवं निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई।
-शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर की मांग।

Next Post

हनीट्रैप: डांसर ने युवक को हुस्न के जाल में फंसाया, 20 लाख की ब्लैकमेलिंग

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: मदनमहल निवासी एक शादीशुदा महिला डांसर ने युवक को पहले हुस्न के जाल में फंसाया और इसके बाद युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख वसूलने की कोशिश कर रही थी, जिसका सौदा बाद में 7 लाख में तय हुआ। कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप और […]

You May Like