ग्वालियर: रक्षक मोर्चा के संयोजक अमित दुबे ने कहा है कि रक्षक मोर्चा के संरक्षक सीनियर एडवोकेट अनिल मिश्रा पर दर्ज की गई एफआईआर निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन के जातिगत भेदभाव को दर्शाता है।
यह एफआईआर अनुसूचित जाति जनजाति एवं ओबीसी महासभा के 17,18 नेताओं के दबाव के समाने प्रशासन के घुटने टेकने को साफ तौर पर दर्शाता है. रक्षक मोर्चा ने इस कार्यवाही को संविधान के विपरीत बताते हुए समानता के अधिकारों का हनन बताया है
