कड़ाके की ठण्ड ने पकड़ा जोर, कोहरे का भी असर

सिंगरौली।जिले में बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे ठण्ड जोर पकड़ने लगी है। आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से ऊर्जाधानी में कड़ाके की ठण्ड पड़ने लगी है। रात के समय बैढ़न अंचल में न्यूनतम 12 एवं ग्रामीण अंचलों में 10 डिग्री तक पहुंच जा रहा है।

जिले में पिछले तीन दिनों से तापमान धीरे-धीरे लुढ़कने लगा है और रात के समय कड़ाके की ठण्ड पड़ने लगी है। आलम यह है कि पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण अंचलों में कोहरे का धंूध का व्यापक असर दिख रहा है। करीब-करीब सुबह 9 बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन हो रहे हैं। वहीं कोहरे के चलते वाहनों के रफ्तार धीमी पड़ जा रही है। वहीं पिछले तीन दिनों से जिले का रात के समय तापमान लुढ़क कर करीब 10 डिग्री तक पहुंच जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे आने वाले दिनो में कड़ाके की ठण्ड और पड़ेगी और तापमान लुढ़केगा। वहीं शहर एवं नगरों में अलाव जलाने की मांग शुरू हो गई है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने अलगाववादी शब्बीर शाह की सभी हिरासत आदेशों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया खारिज

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कश्मीरी अलगाववादी शब्बीर अहमद शाह की ओर से उनके खिलाफ वर्षों से जारी किये गये हिरासत आदेशों को उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध अस्वीकार कर दिया। न्यायालय ने हालांकि कहा कि शाह ऐसे रिकॉर्ड तक पहुँच […]

You May Like