
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत महगवॉ चौराहा मोड के पास पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सिकंदर अंसारी 35 वर्ष निवासी नया पुल मोतीनाला गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने रिश्तेदारों को लेकर उदयपुर शादी में गया था जहॉ से अपने ई रिक्शा में रिश्तेदारों को बैठाकर वापस आ रहा था जैसे ही महगवॉ चौराहा मोड के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही पिकअप एमपी 28 जेड डी 1376 के चालक ने तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा पलट गया उसे एवं ई रिक्शे में बेैठे रिश्तेदार महफूज अहमद, मुस्ताक अहमद एवं मुस्कान खान को चोटे आ गयी।
