हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए मंधाना के पिता

भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी शादी की नई डेट नहीं आई है।

भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंधाना के पिता श्रीनिवास को 23 नवंबर रविवार को हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति ने पलाश मुच्छल के साथ होने वाली अपनी शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी थी। स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा के अनुसार, नाश्ते के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर श्रीनिवास को अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और चाहती हैं कि उनके पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शादी की रस्में आगे बढ़ें।

Next Post

दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) राजधानी के पटेल नगर में बुधवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक एक अपराधी घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हत्या मामले में वांछित अपराधी मेहताब को गोली लग गयी और वह घायल हो गया। अधिकारी ने […]

You May Like