इस्लामाबाद में जिला अदालत के सामने विस्फोट, कम से कम छह लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 11 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक विस्फोट में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की रिपोर्टें है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक विस्फोट की आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इसके बाद अधिकारियों ने जाँच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि यह किस तरह का विस्फोट था। अभी यह स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम और जानकारी दे पाएँगे।”

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

 

Next Post

पाकिस्तान की प्रख्यात विद्वान और साहित्यकार डॉ. आरिफा सैयदा ज़हरा का निधन

Tue Nov 11 , 2025
लाहौर, 11 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. आरिफा सैयदा ज़हरा (83) का यहां सोमवार देर शाम निधन हो गया। डॉ. आरिफा एक प्रख्यात शिक्षाविद्, विचारक और मानवाधिकारों की पैरोकार थीं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट ख्याति हासिल की। […]

You May Like