ननि ने कई क्षेत्रों से अवैध निर्माण हटाए, चेतावनी भी की जारी

भोपाल। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बैरागढ़ मछली मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से चादरे लगाकर बंद किए गए रास्ते को खुलवाया साथ ही नाली के ऊपर अवैध रूप से बनाए गये चबूतरे, छप्पर, फर्सियां, रैम्प, पटिये तथा सड़क पर पड़ा मलमा एवं दुकानों के सामने रखा सामान हटवाया और ठेले, काउंटर, स्टूल, डंम, बोर्ड, कैरेड आदि जप्त किया। करोद अमन कालोनी, करोद सेंटंल बैंक, बडर्वाइ , करोद चैराहा, करोद मण्डी, टीला जमालपुरा, भानपुर प्रगति नगर, बैरागढ़, मछली मार्केट, हलालपुर,बस स्टैंड, रेतघाट से पॉलीटेक्निक चैराहे तक, अलकापुरी गेट नं.4, कोलार ललिता नगर से कटियार मार्केट तक, कोलार डीमार्ट , मंदाकनी कालोनी, शाहपुरा कैम्पियन स्कूल, बिट्टन मार्केट, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं. 1, 2, व 3, न्यू मार्केट आदि क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथो, सार्वजनिक स्थलों, नालियों आदि पर से अतिक्रमणों/अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करते हुए भानपुर प्रगति नगर में नालियों पर बनाये 3 चबूतरे, करोद मंडी के सामने नाले पर बनाया1 चबूतरा अमन कालोनी क्षेत्र में नाली पर अवैध रूप से रखे पटिये, करोद सेन्टंल बैंक के पास नाली पर अवैध रूप से बनाए गए 2 रैम्प तथा अलकापुरी में अवैध रूप से बनाये गए 1 छप्पर को हटाने की कार्रवाई की। निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण कर रखे गए ठेले, मलमा, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि भी हटवाया। निगम अमले ने पुन: अतिक्रमण न करने की समझाइश दी और चेतावनी भी दी यदि पुन: अतिक्रमण किया पाया जाता है तो और अधिक कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

नीलबड़ चौराहा अब भी कचरे के अंबार से जूझ रहा

Wed May 28 , 2025
भोपाल। राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को भोपाल आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जहां एक ओर नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक व्यापक सफाई अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के नीलबड़ चौराहा अभी भी गंदगी और कचरे […]

You May Like