
भोपाल। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति ने शहर के टैक्सी चालकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया। यह धरना एवं प्रदर्शन डॉ. आंबेडकर उद्यान में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिया गया।
प्रदर्शन जिला का नेतृत्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान और राष्ट्रीय सचिव नजफर भी खास तौर से इसमें शामिल हुए। टैक्सी यूनियन रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और अन्य पार्किंग स्थलों पर उनसे वसूले जा रहे शुल्क और बतौर टैक्सी किराए की दर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
