पूर्व सैनिक सेवा परिषद भवन का किया भूमिपूजन

ग्वालियर: समाज का दायित्व बनता है कि हमारे जाबांज जवान जब सीमा पर पहरा दे रहे हों या आतंकियों का सामना कर रहे हों तो वह अपने परिजनों को लेकर निश्चिंत रहें। उनकी जमीन पर कोई कब्जा न करे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन सेवा और प्रेरणा स्थली बनेगा।यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने रेस कोर्स रोड स्थित पूर्व सैनिक सेवा परिषद भवन के भूमिपूजन समारोह में मुख्यवक्ता की आसंदी से कही।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाहा रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल तेजप्रताप सिंंह रावत ने की। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह रहे। अतिथियों ने भूमिपूजन विधि विधान से किया। मुख्य यजमान प्रहलाद सिंह भदौरिया सपत्नीक थे। मुख्यवक्ता श्री पांडेय ने कहा कि उनका बेटा विकास पांडेय (कैप्टन) भी सेना में रहा है। जब कश्मीर में एनकाउंटर चल रहा था तो उनकी पत्नी अपने बेटे को लेकर चिंतित थी। यही हाल हर सैनिक के घर का होता है।

भारतीय सेना का त्याग, समर्पण, वीरता, पराक्रम अभिनंदनीय है। मुख्य अतिथि सांसद कुशवाहा ने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्रहित में सतत कार्यरत है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक सेवा परिषद भवन निर्माण के लिए वह हर संभव मदद देंगे। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 50 लाख का सहयोग दिया है। मेजर जनरल रावत एवं ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह तोमर ने भी सेना के जवानों की वीरता और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भवन जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अहम स्थल बनेगा। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र शर्मा ने एवं आभार शशिकांत चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

Next Post

शादी के बाद शिकायत लेकर थाने पहुंच गई दुल्हन

Tue Jun 23 , 2026
ग्वालियर: डबरा नगर में कुछ अलग ही हुआ. यहां दुल्हन विदा से पहले हाथों में मेंहदी लगाए सीधे डबरा सिटी थाना पहुंच गई. दुल्हन लवली वाल्मीकि ने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत की कि सामूहिक विवाह कराने वाली समिति ने जो सामान देने को कहा था, वह नहीं दिया. इसमें […]

You May Like