ईरान पर बातचीत अब भी जटिल, पक्ष बंटे हुए : रिपोर्ट

अनताल्या, 07 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) ईरान युद्ध को खत्म करने से संबंधित बातचीत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और मूल मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच असहमति बरकरार है। तुर्की सरकार के एक सूत्र ने यह दावा किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका-ईरान बातचीत सही दिशा में बढ़ रही हैं, हालांकि तुर्की सरकार के इस सूत्र ने श्री ट्रंप के दावे से बिल्कुल विपरीत बयान दिया है। स्पूतनिक की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “ईरान वार्ता बेहद तनावपूर्ण माहौल में चल रही है। दोनों पक्ष कई अहम मु्द्दों पर अब भी असहमत हैं। इसकी वजह से समझौता मुश्किल हो गया है और पहले से अधिक कूटनीतिक प्रयासों की जरूरत बढ़ गयी है।”

रिपोर्ट में कहा गया कि बातचीत जारी है लेकिन फिलहाल समझौते का कोई नामोनिशान नजर नहीं आ रहा। तुर्की मामले पर करीबी नज़र बनाए हुए है और क्षेत्रीय तनाव कम करने का पक्षधर है।
अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली इलाके और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया कि उनका यह “पूर्ववर्ती” हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से होने वाले कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए ज़रूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने यह साफ़ कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

Next Post

हड़बड़ी मे ट्रेन में चढ़ते समय गिरे यात्री का पैर कटा 

Tue Apr 7 , 2026
मुलताई। नगर के रेल्वे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक यात्री हड़बड़ी में ट्रेन मे चढ़ने के दौरान गिरकर ट्रेन की चपेट मे आ गया,जिससे यात्री का बायां पैर कट गया। उसे उपचार के लिए तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. यात्री की हालत गंभीर […]

You May Like