रंगपंचमी की गेरों की तैयारियां जारी, गेर मार्ग का हुआ निरीक्षण

इंदौर : इंदौर  में परम्परागत रूप से निकलने वाली रंगपंचमी की गेरों के आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। इंदौर में 19 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग ग़ैर निकलेगी ,कलेक्टर आशीष सिंह ने आज अधिकारियों के दल के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ,अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग के निरीक्षण की शुरूआत टोरी कार्नर चौराहे से की। इसके बाद वे निर्धारित गेर मार्गों पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बार भी परिवारों और मेहमानों के लिए गेर मार्ग की चुनिंदा छतों पर बैठकर देखने की सुविधा जिला प्रशासन और नगर निगम करवाएगा। इसके लिए छतों की बुकिंग ऑनलाइन हो सकेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पर्व को पूरी शालीनता से मनाने की तैयारी पूरी है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा।

Next Post

रामपुर के वीर बम्बो मेले में बाबा हर रहे भक्तों के कष्ट

Mon Mar 17 , 2025
इटारसी। इटारसी तहसील के ग्राम रामपुर में वीर बम्बो का ऐतिहासिक मेला होली की तीज पर लगता है, जिसमें आस-पास के गांव से सैकड़ों लोग सम्मलित होने के लिए आए है। बता दें कि वीर बम्बो का यह मेला विगत लगभग 100 वर्षों से आयोजित होता रहा है। इस में […]

You May Like