हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया सीतारानी पति गुड्डन अहिरवार निवासी ग्राम घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकरआरोपी चंदन अहिरवार, मुन्ना अहिरवार और जानकी अहिरवार द्वारा उसके पति गुड्डन अहिरवार के साथ गाली-गलौज कर लाठी एवं मुक्कों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उन्हें सिर, आंख व अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं । गंभीर रूप से घायल को उपचार हेतु केसली से सागर बीएमसी तथा बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना केसली में धारा

296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5), बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दौरान विवेचना मामले में धारा 103 (1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक-एक बांस की लाठी जप्त की गई। आरोपी चंदन उर्फ भूरेलाल पिता गोवर्धन अहिरवार निवासी घाना, मुन्ना पिता गोवर्धन अहिरवार निवासी घाना श्रीमति जानकी पति मुन्ना अहिरवार निवासी घाना की

गिरफ्तारी उपरांत तीनों आरोपियों को न्यायालय केसली में पेश किया गया, जहाँ सेआरोपी चंदन व मुन्ना को उपजेल रहली भेजा गया तथा आरोपिया जानकी को केन्द्रीय जेल सागर भेजा गया।

Next Post

गैस त्रासदी की बरसी पर श्रद्धांजलि रैली में विवाद, एंडरसन के साथ आरएसएस जैसी वर्दी वाले पुतले को लेकर बवाल

Wed Dec 3 , 2025
भोपाल। गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बुधवार को निकाली गई श्रद्धांजलि रैली विवादों में घिर गई। गैस पीड़ितों के संगठनों ने इस रैली में यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वॉरेन एंडरसन के पुतले के साथ एक और प्रतीकात्मक पुतला शामिल किया, जिसकी वेशभूषा कथित तौर पर आरएसएस की यूनिफॉर्म […]

You May Like