
जबेरा/दमोह।गड़रिया (पाल/धनगर) समाज द्वारा लोकमाता राजमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई.समाज के लोगों ने उन्हें अपनी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक मानते हुए विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया.
जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई. शोभायात्रा में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के स्वरूप को चित्रित करते हुए एक बालिका को सुसज्जित बग्घी में विराजमान किया गया। आकर्षक झांकियों और जयघोषों के साथ निकली शोभायात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जबेरा बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पंडित रघुनंदन तिवारी, नितिन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र का पूजन कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात राजा जैन ब सचिव शरद धनगर द्वारा जलपान की व्यवस्था कर समाजजनों का स्वागत किया गया।शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए समाज के धाम पहुंची, जहां विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, लोककल्याणकारी कार्यों और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा.
