सुगम यातायात के लिए सड़कों और चौराहों से हटेंगे अतिक्रमण

जबलपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में शहर के आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में कलेक्टर ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और विशेष रूप से ‘लेफ्ट टर्न’ को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि बायीं ओर मुड़ने वाले रास्तों पर ठेलों या अवैध कब्जों के कारण पूरा ट्रैफिक बाधित होता है। इन बाधाओं के हटने से वाहनों की कतारों में कमी आएगी और ईंधन व समय दोनों की बचत होगी। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि टीम वर्क के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक फ्लो के लिए पुलिस बल की मुस्तैदी पर जोर दिया।वहीं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सड़कों के किनारे से अवैध कब्जे हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम की सक्रियता सुनिश्चित की। बैठक में जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे ।

Next Post

दो- दो साइलेंसर लगाकर छात्र ने सड़क पर दिखाई हवा बाजी

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रानीताल चौराहे से मालवीय चौक के बीच एक छात्र स्कूल/कॉलेज यूनिफॉर्म में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क पर ‘हवा बाजी’ करते हुए अन्य वाहनों […]

You May Like

Play sound