‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ में गूंजे सुमधुर गीत, बांसुरी वादन ने बांधा समां

इंदौर, इंदौर अग्रवाल परिषद (रजि.) इंदौर द्वारा शुक्रवार को रविंद्र नाट्यगृह, आर.एन.टी. मार्ग पर ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ नाम से सुमधुर गीतों की संगीत निशा का आयोजन किया गया। शाम 7:30 बजे से हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने पुराने और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य गायकों सन्न राव मुंबई, वैभव तिवारी, क्रिशा पंडित पुणे और राजेश्वरी पंवार पुणे ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं भावना अंकुश मुंबई ने बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। संगीत संयोजन अभिजीत गौड़ ने किया, जबकि स्वरांश पाठक एवं टीम ने कोरस में साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन सुगंधा बेहरे ने किया।

संगीत संध्या की शुरुआत बांसुरी वादन से हुई, जिसमें लिखने जो खत, ये है रेशमी-अबो हजूर, तुम अगर साथ, अफसाना लिख रही हूं-जवां है मोहब्बत, दिल का भंवर, जिंदगी कैसी है पहेली, जब छाए मेरा जादू, गोरिया कहां सहित कई गीतों की धुनें प्रस्तुत की गईं। मध्यांतर के दौरान भी बांसुरी वादन हुआ, जिसमें निशा, नजर न लग जाए और लंबी जुदाई जैसी धुनों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल स्टेशनरी, सचिव आशीष गर्ग (गर्ग स्टूडियो) और कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं संयोजकों के मार्गदर्शन में हुआ। अग्रसेन जयंती के प्रमुख संयोजक अजय मंगल, सचिन अग्रवाल और विवेक बंसल रहे। कार्यक्रम संयोजक के रूप में किशोर गोयल, राजेंद्र गोयल समाधान, राजेश अग्रवाल भगतजी, रितेश बंसल, पवन अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Next Post

राठौड़ और मुलानी ने रोमांचक ड्रॉ के साथ भारत ए को दिलाई सीरीज़ जीत

Fri Oct 2 , 2026
पुड्डुचेरी, 02 अक्टूबर (वार्ता) यश राठौड़ और शम्स मुलानी ने दबाव में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ए को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ सीरीज़ 1-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। दोनों दूसरे सत्र में क्रीज़ पर आए और लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाज़ों को सफलता […]

You May Like