गैस त्रासदी की बरसी पर श्रद्धांजलि रैली में विवाद, एंडरसन के साथ आरएसएस जैसी वर्दी वाले पुतले को लेकर बवाल

भोपाल। गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बुधवार को निकाली गई श्रद्धांजलि रैली विवादों में घिर गई। गैस पीड़ितों के संगठनों ने इस रैली में यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वॉरेन एंडरसन के पुतले के साथ एक और प्रतीकात्मक पुतला शामिल किया, जिसकी वेशभूषा कथित तौर पर आरएसएस की यूनिफॉर्म से मिलती-जुलती दिख रही थी। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने कड़ा विरोध जताया।

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए विवादित पुतले को हटवा दिया और रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह रैली भारत टॉकीज़ अंडरब्रिज से शुरू होकर जेपी नगर स्थित गैस स्मारक तक पहुंचने वाली थी, लेकिन बीच रास्ते में ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम बाधित हो गया।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर दी बधाई 

Wed Dec 3 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट पूजा गर्ग को वर्ष 2025 के लिए ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने एथलीट उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर पैरा […]

You May Like