सीएम डॉ. यादव ने इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर दी बधाई 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट पूजा गर्ग को वर्ष 2025 के लिए ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने एथलीट उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर पैरा एथलीट पूजा गर्ग को नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर की बेटी सुश्री पूजा ने नाथुला दर्रे पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली महिला होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है। राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दे रही है।

Next Post

गायों को बेचने जा रहे ग्रामीण से गोस्तकरी के नाम पर अभद्रता

Wed Dec 3 , 2025
ब्यावरा। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम महाबल से गोपालक अपनी दो गायों को बेचने लोडिंग वाहन से पचोर जा रहा था। इसी दौरान पचोर रोड स्थित कचनारिया आईटीआई के समीप पांच युवकों द्वारा गोपालक से अभद्रता कर गोशाला में रशीद काटने के नाम पर पैसों की मांग की गई। गोपालक […]

You May Like