
भोपाल।हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने एक तीन पहिया वाहन और एक स्कूटी जब्त की है.
निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार को
इलाके में गस्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी का ई रिक्शा सिंधी कालोनी के पास एक व्यक्ति लेकर खडा है. पुलिस के वहां पहुंचने पर आरोपी भागने लगा, जिसे पकड़ कर पूछताछ की गई. आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अमन उम्र 20 साल निवासी निशातपुरा का बताया.
अमन ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले नादरा बस स्टैंड के पास उसने ई रिक्शा चोरी किया था. इसके साथ ही एक सफेद रंग की स्कूटी 5 दिन पहले नादरा बस स्टैंड के पास से चोरी की बात आरोपी ने स्वीकार की. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है.
