बेला क्लस्टर में 729 में 728 वोट काटना ही वोट चोरी है: राहुल

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बेला क्लस्टर की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के 729 मतदाताओं में से 728 के नाम मतदाता सूची से हटाना वोट चोरी का बड़ा प्रमाण है इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इन लोगों के पास सभी कागज और भारतीयता का प्रमाण होने के बावजूद वे दफ्तर और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पीढ़ियों से वहीं रह रहे हैं, खेती-मजदूरी कर रहे हैं और हर चुनाव में मतदान करते रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि केवल गरीब होने या बेघर होने के कारण क्या किसी नागरिक का मताधिकार छीना जा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान एक व्यक्ति, एक वोट का अधिकार देता है और एक भी वोट मिटाना केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि वोट की चोरी है।

श्री गांधी ने कहा कि 728 वोट काटे जाने पर रत्ती भर भी अफसोस नहीं किया गया और इसी हिमाकत के साथ देश में करोड़ों वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा, “एक भी वोट मिटने नहीं देंगे” और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

 

 

Next Post

भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) रूस-ईरान प्रतिबंध कानून के तहत अमेरिका द्वारा भारत पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत आयात शुल्क को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बातचीत के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा […]

You May Like