
दमोह। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दमोह सांसद राहुल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकारी व प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को अधिक व्यावहारिक, सरल और प्रभावशाली बनाने पर चर्चा हुई।आयुर्वेद संबंधी ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक साहित्य को हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में व्यापक रूप से उपलब्ध कराना। जनकल्याणकारी योजनाओं और मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक हिंदी में पहुंचाना । आयुष की पहुंच को जनसामान्य तक और अधिक प्रभावी बनाना। इस अवसर पर समिति के माननीय सदस्यगण भी उपस्थित रहे।सांसद राहुल सिंह ने कहा कि हिंदी में जानकारी उपलब्ध होने से आयुष सेवाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचेगा।
