सीहोर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एड. दिनेश सिलोरिया ने आष्टा तहसील के ग्राम बापचा बरामद के ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में बताया ग्राम बापचा बरामद में ग्रामीणों को शासकीय पट्टे दिए गए थे. पट्टा धारक भूमि स्वामियों को पूर्व में शासन द्वारा कब्जा दिया गया था. किन्तु कुछ किसानों के पास पट्टा तो है परन्तु भूमि ही नहीं है उन किसानों को प्रभावशाली पट्टे धारियों से जिनके द्वारा पट्टे से अधिक भूमि पर कब्जा किया हुआ है, ऐसे पट्टे धारियों से भूमि वापस ली जाए और जिनके पास कब्जा नहीं है, पट्टा है उन्हें भूमि दिलाई जाए. किसानों द्वारा पूर्व में भी सीमांकन के लिए आवेदन दिए हैं, परन्तु सीमांकन के अभाव में इन्हें वास्तविक भूमि नहीं मिली सकी है. किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सीमांकन कराकर किसानों को वास्तविक भूमि दिलाई जाए.
