जंतर-मंतर प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका हिरासत में, सड़क पर लेटकर प्रियंका ने जताया विरोध

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सांसदों की बसों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी समेत कुछ महिला प्रदर्शनकारी सड़क पर ही लेट गईं और विरोध जताया। बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को धरना स्थल से हटाया।

प्रियंका गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सांसदों के साथ मारपीट की गई। वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया कि जंतर-मंतर क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू है और बिना अनुमति प्रदर्शन या मार्च की इजाजत नहीं है।

इससे एक दिन पहले भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में करीब 8 घंटे धरना दिया था। इसके बाद दोनों समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आकाशवाणी परिसर में प्रदर्शन को लेकर राहुल और प्रियंका के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

Next Post

जानिए, क्या है इस बार गरबा नाइट का ट्रेंड? घेरदार स्कर्ट से ऑक्सिडाइज ज्वेलरी तक छाया नया लुक

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल। नवरात्रि के साथ भोपाल का गरबा बाजार भी गुलजार हो गया है। गरबा नाइट के लिए ड्रेस, ज्वेलरी, मेकअप और डांडिया की खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस बार घेर वाले स्कर्ट, मिरर वर्क और हैवी ब्लाउज का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वहीं ऑक्सिडाइज ज्वेलरी युवाओं की […]

You May Like