बरोदिया में निर्माणाधीन खेत सड़क के किनारों पर बनी गहरी खाइयां, आवागमन में बढ़ी सावधानी

अशोकनगर: जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत बरोदिया में निर्माणाधीन खेत सड़क इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क पर आवागमन करने वाले लोग एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह देते नजर आते हैं। सड़क का अवलोकन करने पर इसके दोनों ओर गहरी खाइयां दिखाई देती हैं, जिससे यहां से गुजरते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता महसूस होती है।

यह सड़क ग्राम पंचायत बरोदिया में जगभान सिंह यादव के मकान से हिम्मत सिंह के खेत की ओर बनाई जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा यह निर्माण कार्य लगभग छह माह पूर्व शुरू किया गया था। उपयंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 10 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण मई-जून माह में प्रारंभ हुआ था, जिसमें मुरम या चूरी डालने जैसे कुछ कार्य अभी शेष हैं।
निर्माण के दौरान सड़क के आसपास से मिट्टी लेकर सड़क पर डाली गई, जिससे सड़क के दोनों ओर खाइयां बन गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह खाई दो फीट तो कहीं चार से पांच फीट तक गहरी है, जिससे राहगीरों और किसानों को खेतों में आने-जाने में असुविधा हो रही है।इस संबंध में उपयंत्री अरविंद रघुवंशी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की आवश्यकता थी, जो पहले से मौजूद गड्ढों से ली गई। कुछ स्थानों पर किसानों द्वारा पानी निकासी के लिए भी खाइयां बनाई गई हैं। सरपंच से चर्चा कर आवश्यकतानुसार इन्हें भरवाने की बात कही गई है, जबकि पानी निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त समाधान किया जाएगा।

Next Post

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

Sun Jan 18 , 2026
मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल-4’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।फिल्म के मेकर टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्टर शेयर किया।इस पोस्टर में रिलीज की जानकारी दी गई […]

You May Like