श्रद्धा और भक्ति के बीच सम्पन्न हुआ शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस

इटारसी। वार्ड क्रमांक 22 जमानी वालों की चाल में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का तृतीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और भाव-विभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पं. देवेंद्र दुबे ने अपने मुखारबिंद से भगवान शिव के दिव्य जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। तृतीय दिवस की कथा में दक्ष यज्ञ, सती माता के त्याग, भगवान शिव के तांडव और शक्तिपीठों की स्थापना का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विह्वल हो उठे। इसके बाद माता पार्वती के जन्म और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने हेतु की गई कठोर तपस्या का प्रेरणादायी प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथावाचक ने कहा कि शिव महापुराण के श्रवण से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा शांति, सद्भाव और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। अंत में महाआरती के साथ कथा का समापन हुआ। समिति ने बताया कि कल शाम 4 बजे हनुमान मंदिर, चामुंडा चौराहा से कथा स्थल तक भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। आयोजक सरस्वती सेवा समिति एवं गृहलक्ष्मी महिला मंडल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

महाराष्ट्र में बंधक बने मुंगावली के 80 मजदूर सुरक्षित, विधायक की पहल से पुलिस ने दिलाई मजदूरी और कराई घर वापसी

Fri Dec 26 , 2025
मुंगावली। क्षेत्र के ग्राम जारोली, तिनसी और बेलाई के करीब 80 मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ये मजदूर गन्ने की कटाई के लिए महाराष्ट्र के सांगली जिले गए थे। बुधवार शाम बंधक मजदूरों के परिजन जारोली निवासी खलक सिंह यादव के […]

You May Like