गैंगरेप का 50 हजारी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार,

चित्रकूट: देवांगना घाटी घूमने गई छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शनिवार शाम एक मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया। मड़था के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि जवाबी गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी राजेश कुमार एस. ने आरोपी जितेंद्र (निवासी- कल्ला गांव, शिवरामपुर) पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
दो तमंचों से पुलिस पर की फायरिंग, 10 राउंड जवाबी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की लोकेशन मड़था के जंगल में मिली थी. एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख जितेंद्र ने अपने पास मौजूद दो तमंचों से पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी की ओर से की गई 3 राउंड फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए।
देवांगना घाटी में रूह कंपा देने वाली वारदात
यह मामला 22 जुलाई (बुधवार) का है। सतना की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ देवांगना घाटी (जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर) की पहाड़ी पर बैठी थी. इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाया. आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा, गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित छात्र ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी की थीं.

नीट की नहीं, इंटरमीडिएट की छात्रा है पीड़िता
मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि पीड़िता NEET की छात्रा नहीं है. वह 12वीं (इंटरमीडिएट) की छात्रा है और दो बार फेल हो चुकी है। वह राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करती थी और उसके पिता भी राजस्थान में ही रहते हैं. पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के मुख्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Next Post

सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी

Sun Jul 26 , 2026
बॉलीवुड एक्टर जुगल हंसराज ने चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर मुख्य एक्टर के रूप में एक लंबा सफर तय किया है। उनकी यह सिनेमाई यात्रा उतार-चढ़ाव और प्रेरणा से भरी हुई है। मुंबई के एक सामान्य परिवार से निकलकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर जुगल हंसराज […]

You May Like