पहले दिन हीं नहीं तपा नौतपा

जबलपुर। नौतपा यानी वे नौ दिन जब सूर्य से धरती पर आग बरसाने के लिए जाने जाते हैं, रविवार को नौतपा का पहला दिन रहा जो नहीं तपा। सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमेें गर्जन के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना जाहिर की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 74 और शाम को 55 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 5 से 6 किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार को कहीं-कहीं वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Next Post

कुख्यात बदमाश मार्शल पाल पर ईनाम घोषित

Sun May 25 , 2025
जबलपुर। कुख्यात बदमाश मार्शल पाल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विदित हो कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत साई बाबा चौक में 7 मार्च को बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर एक घर में घुसकर उपद्रव मचाया था। गोली चलाई […]

You May Like

मनोरंजन