कुल के छींटें के साथ ख्वाजा खानून के उर्स मेले का समापन आज, सिंधिया और नरेन्द्र सिंह की ओर से चादर पेश होंगी

ग्वालियर: हजरत ख्वाजा खानून के 507 वें उर्स मेले का समापन आज 26 अक्टूबर को परम्परागत कुल के छींटें के साथ होगा। इस मौके पर हमेशा की तरह हजरत ख्वाजा अजमेरी के आस्ताने अजमेर से आई खाश चादर पेश होंगी। इसके साथ ही आठ दिन से चल रहा उर्स मेला सम्पन्न हो जायेगा। आज उर्स मेले में सुबह दस बजे संदल शरीफ पेश होकर शजरा ख्वानी होगी। सुबह ग्यारह बजे से सूफी संत सम्मेलन होगा। बाद नमाज़ मेहफिले रंग होकर, अजमेर शरीफ से आई खाश चादर पेश होंगी।

सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी विशेष दुआ करेंगे, फिर कुल के छींटें के साथ उर्स मेले का समापन हो जायेगा।उर्स संयोजक राम बाबू कटारे ने बताया कि इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से सिंधिया राजघराने की परम्परागत चादर पेश होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की ओर से पेश होने बाली चादर उनके पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर पेश करेंगे।

नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने बताया कि उर्स मेले में सुबह हाजी सूफ़ी अख्तर सुल्तानी हल्कये सुल्तानी ने अपनी जमात के साथ ज़िक्र पेश किया। दोपहर में दरगाह के समाखाने में कब्बाली की मजलिस में दस कब्बाल पार्टियों ने परम्परागत रूहानी कब्बालियां पेश कीं। इस मौके पर भोपाल से तशरीफ़ लाए सूफी मौहम्मद रईस खान, समद खान, टीकमगढ़ से रशीद खान, रीवा से शमा खातून और डबरा से रशीद खान पत्रकार, जाकिर भाई आदि के अलावा स्थानीय जायरीन ने चादरें पेश कीं।

Next Post

स्कूल परिसर को बना डाला पार्किंग स्थल

Sun Oct 26 , 2025
सीहोर। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते जिला मुख्यालय के भोपाली फाटक पर संचालित होने वाली शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रांगण को लोगों ने वाहनों का पार्किंग स्थल बना डाला है. आलम यह है कि स्कूल भवन के ठीक सामने तक वाहनों को पार्क किया गया […]

You May Like