भैंस चराने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

जबलपुर: कुुंडम थाना अंतर्गत ग्राम सहदरा तालाब में भैंस चराने गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक टूटा सिंह पेन्द्रो 45 वर्ष निवासी ग्राम सहदरा ने बताया कि खेती किसानी करता है, उसके चाचा पुनवा सिंह पेन्द्रो 56 वर्ष दोपहर लगभग 3 बजे भैंस चराने महानदी के पास कांसा घाट तालाब तरफ गये थे, भैंस शाम को घर आ गयी थी.

लेकिन चाचा नहीं आये, चाचा की लडकी सुबधिया बाई चाचा को ढूंढने कांसा घाट की ओर सुबह 8 बजे गयी थी, तालाब के पानी में चाचा डूबे हुये उतराते दिखे l, नहाते समय डूब जाने से चाचा पुनवा सिंह की मौत हो गयी है।

Next Post

खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटा, किसान की दर्दनाक मौत

Fri Jul 25 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रनगुवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय किसान हीरा लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव के ही दुर्गा अहिरवार के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा […]

You May Like