युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर : गढ़ा थाना अंतर्गत पुलिस के मुताबिक सौरभ सिंह बिनोदिया 26 वर्ष निवासी एकता चौक गंगा सागर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9-30 बजे शाहिद खान एवं बिट्टू खान शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने मना किया तो बिट्टू ने उसे पकड़ लिया एवं शाहिद खान ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। पत्नी वैशाली विनोदिया बीच बचाव करने आयी शाहिद ने उसकी पत्नी के पेट में लात मार दिया एवं दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। झगड़ा के दौरान उसका मोबाइल व पत्नी का मंगलसूत्र कहीं गिर गये जो नहीं मिले।

Next Post

मेगा स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 1736 मरीजों का पंजीयन, जांच के बाद 216 मरीज रेफर

Sun Mar 22 , 2026
सरई: संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। यह आयोजन देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के प्रयास एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया।शिविर के द्वितीय दिवस में कुल 1736 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया […]

You May Like