खुले में मांस बेचने पर ननि का 10,500 रुपये जुर्माना

सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज नवजीवन बिहार जोन अंतर्गत खुले में मांस की बिक्री करने वाले और आसपास भारी गंदगी फैलाने वाले लापरवाह व्यापारियों के खिलाफ आकस्मिक चालानी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूल कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

\इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला मौके पर मुस्तैद रहा, जिसमें स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक दिनेश सिटाडेल, सीएंडडी मैनेजर रोहित चौरसिया एवं आईईसीण् की टीम मुख्य रूप से मौजूद रहे। टीम ने मौके पर जाकर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के चालान काटे और उन्हें भविष्य के लिए हिदायत दी।

कार्रवाई के साथ ही नगर निगम की आईईसी टीम द्वारा दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने सभी मांस व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तरह से ढंककर और नियमों के दायरे में रहकर ही व्यवसाय करें। यदि आगे भी खुले में मांस बेचने या सड़क-नालियों में गंदगी फैलाने की शिकायत मिली, तो संबंधित दुकानों को सील करने और कानूनी कार्रवाई करने जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से भी सिंगरौली को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।

Next Post

आरटीओ ने महाराष्ट्र जा रहे दो वाहनों को किया जब्त

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर: परिवहन संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ट्रांसटेक लॉजिस्टिक इंटरनेशनल कंपनी के दो वाहनों क्रमांक एमपी एच 46 सीयू 5214 एवं एम एच 46 सीयू 6014 को जब्त किया गया।जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों वाहन जबलपुर से महाराष्ट्र की ओर जा […]

You May Like