आरटीओ ने महाराष्ट्र जा रहे दो वाहनों को किया जब्त

जबलपुर: परिवहन संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ट्रांसटेक लॉजिस्टिक इंटरनेशनल कंपनी के दो वाहनों क्रमांक एमपी एच 46 सीयू 5214 एवं एम एच 46 सीयू 6014 को जब्त किया गया।जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों वाहन जबलपुर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे।

वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका था तथा मध्यप्रदेश मोटरयान कर भी जमा नहीं किया गया था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर की टीम द्वारा दोनों वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया।जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना बरगी परिसर में खड़ा कराया गया है। साथ ही, संबंधित प्रकरण को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई एवं सुनवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Next Post

आया फर्जी ई-चालान, क्लिक करते ही मोबाइल हैक बिना ओटीपी शेयर किए खाते से उड़े एक लाख

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत पुरानी पीपी कॉलोनी निवासी युवक को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाते हुए व्हाट्सएप पर ट्रैफिक चालान की फर्जी फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और बिना ओटीपी शेयर किए खाते से एक लाख उड़ा लिए।पुलिस के मुताबिक, पुरानी पीपी कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय आशीष गोल्हानी के […]

You May Like