वेनेजुएला में खदान ढहने से 14 लोगों की मौत

काराकस, 14 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी वेनेजुएला के बोलिवर राज्य में सोमवार को एक सोने की खदान ढहने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मंगलवार को राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन प्रणाली ने दी।

यह दुर्घटना रोसियो नगरपालिका के एल कैलाओ शहर में हुई, जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई जिससे खदान की संरचना कमज़ोर हो गई और वह ढह गई।

अग्निशमन कर्मी और नागरिक सुरक्षा अधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

रोसियो के मेयर वुइहेल्म टोरेलास ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जल निकासी और बचाव कार्यों के समन्वय के लिए घटनास्थल के पास एक कमांड पोस्ट स्थापित किया गया है।

Next Post

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के लिए बैठक हुई

Tue Oct 14 , 2025
सतना:कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में तम्बाकू युवा मुक्ति अभियान की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अंतर्गत 13 अक्टूबर को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का […]

You May Like