पार्टी की एकता व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सर्वोपरि

सीहोर। गुरुवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों से भेंट की. जनसंपर्क अभियानों और सम्मेलनों में अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है, इसलिए हमें जनता की आवाज बनकर पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है. इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, ओम वर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, हरपाल ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, तारा यादव, योगेन्द्र राय, राजा प्रजापति, मुनव्वर मामू, लालू यादव, मंजीद अंसारी, इरफान लाला आदि शामिल थे.

Next Post

बोलेरो में 202 नग कफ सीरप के साथ मिले 5.96 लाख 

Fri Jul 17 , 2026
सतना :रामपथगमन रोड पर सतना-रीवा सर्विस लेन पर संदिग्ध तौर पर खड़ी एक बोलेरो की जांच करने पर उसमें नयो में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 202 शशियों के साथ 5.96 लाख रु की नकदी पाई गई. जिसे देख्रते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.मैहर कोतवाली […]

You May Like