बस की टक्कर से बाईक सवार श्रमिक की मौत

सिंगरौली । बंधौरा की ओर से बैढ़न आ रही पावर कंपनी सिफ्ट बस ने बाईक सवार भाइयों को खुटार बाजार में टक्कर मार दिया, जहां इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक भाई की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना के बाद तनाव स्थिति निर्मित हो गई है।

जानकारी के अनुसार खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गहिलरा निवासी राजू सिंह खैरवार पिता शिवकुमार उम्र 40 वर्ष अपने भाई के साथ बैढ़न से मजदूरी कर वापस अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि पावर कंपनी के बस चालक ने खुटार बाजार में टक्कर मार दिया। जहां एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। यहां बताते चले कि उक्त कंपनी के बस ने दो माह के दौरान दूसरी बार घटना को अंजाम दिया है।

Next Post

अनुशासनहीनता पर एक्शन: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष ठाकुर को कारण बताओ नोटिस, दफ्तर में प्रवेश पर भी रोक

Thu May 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पेट्रोल-डीजल बचत संबंधी अपील के बावजूद विशाल वाहन रैली निकालने का आरोप है। इस संबंध में […]

You May Like