यामाहा ने मोटरसाइकिलों के दाम 17,581 रुपये तक घटाये

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देते हुये इंडिया यामाहा मोटर ने मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिलों के दाम 17,581 रुपये तक घटाने की घोषणा की।

कीमतों में ये कटौती 22 सितंबर से प्रभावी होगी।

कंपनी ने बताया कि आर15 की कीमत 17,581 रुपये घटकर 1,94,439 रुपये हो जायेगी। एमटी15 की कीमत में 14,964 रुपये, एफजेड-एस एफआई हाइब्रिड में 12,031 रुपये और एफजेड-एक्स हाइब्रिड में 12,430 रुपये की कटौती की गयी है।

एयरॉक्स 155 वर्जन एस के दाम अब 12,753 रुपये, रेजेडआर के 7,759 रुपये और फसिनो के 8,509 रुपये कम हो जायेंगे।

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन इतारू ओतानी ने दोपहिया वाहनों पर जीएसटी की दर कम करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे त्योहारों के दौरान दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ेगी। इससे ग्राहकों को लाभ होगा और इस उद्योग को सकारात्मक गति मिलेगी।

Next Post

63 वर्षीय विराट भूषण और 54 वर्षीय सुवीर खुल्लर 20वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए तैयार

Tue Sep 9 , 2025
नई दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के नए लॉन्च किए गए वीडीएचएम स्टार्स क्लब के सबसे बड़े सितारे विराट भूषण और सुवीर खुल्लर वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के ऐतिहासिक 20वें संस्करण के लिए तैयार हैं। यह एक प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस है जिसे वे दोनों […]

You May Like