एथलेटिक्स फेडरेशन ने एशियाई खेलों के लिये तय किये नये मानक

नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने एशियाई खेल 2026 के लिए अपने क्वालिफाइंग के नये मानक जारी किये हैं।
जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक एशियाई खेल होने हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अब भारतीय टीम में जगह बनाने एथलीटों को मुश्किल लक्ष्य तय करना होगा। एएफआई के शनिवार को जारी किये गये नये मानकों के अनुसार पुरुषों की 100 मीटर, पुरुषों के पोल वॉल्ट, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले और महिलाओं की मैराथन स्पर्धा में, भारतीय एथलीटों को सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अनीमेश कुजूर और देव मीना के नाम अभी पुरुषों की 100 मीटर (10.18सेकेंड) और पोल वॉल्ट (5.40मी) स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं। ये दोनों रिकॉर्ड पिछले साल बने थे।

एएफआई ने आइची-नागोया 2026 के लिए पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा का क्वालिफाइंग मानक 10.16 सेकेंड रखा है, जबकि पोल वॉल्ट का मार्क बढ़ाकर 5.45 मीटर कर दिया गया है। इसकी तुलना में, हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 के लिए पुरुषों की 100 मीटर का क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड 10.19 सेकेंड तथा पोल वॉल्ट का मार्क 5.40 मीटर था। महिलाओं की मैराथन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 2:34:43 सेकेंड है, जो 2015 में ओपी जैशा ने बनाया था। एशियन गेम्स 2026 के लिए एंट्री मार्क 2:31:52 सेकेंड कर दिया है। भाला फेंक के लिए 77 87 मीटर का नया मानक तय किया गया है।

Next Post

टीमों ने 63 पहलवानों पर 11 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए

Sun Jan 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से मान्यता प्राप्त फ्रेंचाइज़ी आधारित पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के पांचवें सीजन की नीलामी ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के साथ संपन्न हुई। व्यक्तिगत बोली राशियों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अंतिम हथौड़ा गिराए जाने के साथ, छह […]

You May Like