
छिंदवाड़ा, दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह जी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया।इसके बाद मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव 0000
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा दलों के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।
पुलिस बैंड दल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी।छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां: समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानितस्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
