NSUI ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी की जयंती

उमरिया। आज NSUI जिला उमरिया द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में NSUI कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इंदिरा गांधी ने अपने मजबूत नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी नीतियों से भारत को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन देशहित, नारी शक्ति, दृढ़ता और सेवा के लिए समर्पित रहा। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी जी सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं थीं, बल्कि वे एक युग थीं। उनका नेतृत्व, उनका साहस और उनकी कार्यशैली आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इंदिरा जी ने भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए जो योगदान दिया, उसे कोई भुला नहीं सकता। आज उनकी जयंती पर हम सब उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, उमरिया ब्लॉक अम्बर शुक्ला, शीतला प्रताप सिंह कॉलेज अध्यक्ष अनुराग तिवारी, जिला सचिव राजा कोल, ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्णा रजक, सरताज खान, मोहित सेन, काजल वर्मा, रोहिणी, शीतल आदि संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भारत की महान नेता इंदिरा गांधी को शत–शत नमन किया।

Next Post

किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला - मुख्यमंत्री साय

Wed Nov 19 , 2025
धमतरी 19 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने से राज्य के 24 लाख 70 हजार 640 किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 494 करोड़ रुपये की राशि किसानों, वनपट्टाधारी हितग्राहियों एवं […]

You May Like