साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने नई दिल्ली टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) अनमोल शर्मा (79) और तेजस्वी (72) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सोमवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के 18वें मुकाबले में नई दिल्ली टाइगर्स को तीन विकेट से हरा दिया।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने अनमोल शर्मा (79) और तेजस्वी (72) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर 19.5 ओवर में सात विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। सुमित कुमार 11 रन बनाकर नाबाद रहे। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। नई दिल्ली टाइगर्स के लिए प्रिंस यादव और राहुल चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां नई दिल्ली टाइगर्स ने ध्रुव कौशिक (65), दीपक पुनिया (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से अमन भारती ने तीन विकेट लिये। सुमित कुमार, हिमांशु चौहान, विजन पांचाल, आयुष बदौनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

हॉकी की 30 टीमें नए डिवीजन-आधारित प्रारूप में करेंगी प्रतिस्पर्धा

Mon Aug 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब के जालंधर में मंगलवार से शुरु होने वाली 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में 30 टीमें नए डिवीजन-आधारित प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी यह टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 30 टीमों को ए, बी और सी डिवीजन […]

You May Like