जिले की विकास पुस्तिका का किया गया वितरण

सीधी।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं वितरण भी किया गया। विकास पुस्तिका में जिले में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विभिन्न विभागों की उपलब्धियों तथा जिले के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तथ्यात्मक एवं सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तिका जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा का दस्तावेज होने के साथ आमजन को शासन की योजनाओं एवं जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Sat Aug 15 , 2026
सीधी।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ विधायक सीधी रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार तथा […]

You May Like