मेडिकल स्टोर में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

इंदौर: तेजाजी नगर क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के समय दुकान में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक आकाश पिता अशोक, निवासी नरसिंहपुर, इंदौर में […]

You May Like