लंबी बैठकों को ना, त्वरित फैसलों को हां, अधिकारियों के लिए केंद्र की नई गाइडलाइन

भोपाल: केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने पर जोर देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को लंबी और अनावश्यक बैठकों से बचने, निर्णय प्रक्रिया को तेज करने और फाइलों के निपटारे में गति लाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही नागरिकों से जुड़े मामलों के समयबद्ध समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया है।
निर्देशों में कहा गया है कि अधिकारियों को तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे फाइलों के मूवमेंट और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज हो सके। शासन स्तर पर यह भी माना गया है कि कम समय में अधिक प्रभावी निर्णय लेने से योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा और आम लोगों को सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

Next Post

30,000 में खरीदी लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर: रांझी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने 30,000 में हथियार खरीदा था।थाना प्रभारी रांझी उमेश […]

You May Like