जबलपुर: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को डुमना एयरपोर्ट में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित एनएसजी, एयरपोर्ट ऑथॉरिटी और व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री के आगमन, कारकेड व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और वीएफजे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि वीआईपी दौरे के समय सभी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें।
