जबलपुर: शहर में सतत हो रही वर्षा के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के नियमित निगरानी में नगर निगम की विशेष राहत टीमें लगातार मैदानी स्तर पर मुस्तैद हैं। शहर के जलभराव की संभावना वाले निचले इलाकों में निगम की स्वास्थ्य विभाग का अमला अत्याधुनिक उपकरणों व पोकलेन, जेसीबी मशीनों के साथ तैनात है।
मुख्य रूप से गढ़ा क्षेत्र गंगा नगर एवं गुजराती कॉलोनी यहाँ नाले-नालियों में जमा कचरे और जल प्रवाह में आ रही बाधाओं को तत्काल हटाकर वर्षाजल की सुगम निकासी सुनिश्चित की गई। अधारताल जलजमाव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची टीम ने पंपिंग सेटों और अतिरिक्त श्रमबल के माध्यम से जमा पानी को त्वरित गति से बाहर निकाला
