पिपरिया के विस्थापित अपने घरों को लौटे, निगमायुक्त ने जाना हाल-चाल

जबलपुर: पिपरिया के विस्थापित परिवारों की अपने मूल घर वापसी के साथ ही क्षेत्र में सामान्य जीवन तेजी से बहाल हो रहा है। विस्थापित नागरिकों के गांव पिपरिया पहुंचने पर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके का निरीक्षण किया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार स्वयं अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। निगमायुक्त ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पानी, बिजली और स्वच्छता जैसी सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

निगमायुक्त ने ग्रामीणों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए ताकि दैनिक कार्यों में कोई बाधा न आए और दीर्घकालिक समाधान के तहत आगामी दिनों में क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोडऩे वाली उच्च गुणवत्ता युक्त स्थायी सडक़ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बना रहे। बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो, इसके लिए संबंधित प्रभारियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। निरीक्षण के मौके पर एम आई सी सदस्य डॉ सुभाष तिवारी के अलावा अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, सौरभ मिश्रा, अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, के साथ अन्य सभी तकनीकि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

कृषि केन्‍द्र का उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय लायसेंस निलंबित

Wed Aug 26 , 2026
जबलपुर: उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास ने आदेश जारी कर विभिन्‍न प्रकार की अनियमितता पाये जाने तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम का उल्‍लंघन करने पर कुंडम तहसील के अंतर्गत बघराजी स्थित मेसर्स राधा कृषि केन्‍द्र का उर्वरक और कीटनाशी विक्रय लायसेंस तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर […]

You May Like

मनोरंजन