भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विकास के साथ-साथ जनस्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा मध्यप्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, तन्मयता और लगन से समाज व संगठन की सेवा की।
उनका जीवन सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्युदय मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ बीते दो वर्षों में महाकौशल की धरती पर विकास की नई कहानी लिखी गई है, जहाँ विरासत, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सशक्त महाकौशल और समृद्ध मध्यप्रदेश का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा।
