पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार 

भोपाल, 22 जनवरी. गौतम नगर पुलिस ने लोडेड पिस्टल लेकर घूम रहे एक एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक युवक लोडेड पिस्टल लेकर यूनियन कार्बाईड फैक्टरी के पास किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही युवक को दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास 32 बोर की एक पिस्टल और एक कारतूस मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्ताफ खान पुत्र सईद मुल्ला (22) निवासी भानपुर मल्टी थाना छोला मंदिर बताया. आरोपी के खिलाफ पहले से छोला मंदिर में मारपीट और अड़ीबाजी के केस दर्ज हैं. इधर जहांगीराबाद पुलिस ने झदा कालोनी के पास अरबजा कुरैशी निवासी तलैया को छुरी के साथ गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ भी आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है.

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल 

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी. गुनगा इलाके में बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक ग्राम बेरखेड़ी निवासी फारूख खां (38) बीती पंद्रह जनवरी को अपने मामू के घर ग्राम धमर्रा गया था. रात करीब साढ़े नौ […]

You May Like

Play sound