जीरापुर जा रही यात्री बस पलटी लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल

ब्यावरा:अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, ये घटना जीरापुर-माचलपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम धतुरिया एवं कवलसीखेडा के मध्य घटित हुई है।
यह यात्री बस भालता राजस्थान से जीरापुर की ओर आ रही जोकि निजी यात्री महादेव बस है जो अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर बस को तेज गति एवं लापरवाही से स्टेशन कवर करने के चक्कर में चल रहा था।

जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए इनमें 14 यात्री गंभीर घायल हुए जिन्हें सिविल अस्पताल जीरापुर में प्राथमिक उपचार के दौरान तत्काल बाहर रेफर किया गया।चना मिलते ही तुरंत प्रशासन एवं पुलिस मोके पर पहूंचे घायलों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।बस के पलटने से 25 से 30 लोग घायल हुवे है। घायलों के उपचार दौरान 14 से 15 यात्रियों को बाहर रेफर किया गया। एवं शेष यात्रियों को सिविल अस्पताल जीरापुर में प्राथमिक उपचार किया गया।ग्रामीण जनों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस चालक लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था बस चालक का कहना था कि उसका अगला स्टेशन पिट जाएगा समय बचाने के लिए उसने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जिससे यह घटना घटित हुई।

घायलो में गायत्री बाई पति सुरेश चंद्र गुप्ता 50 साल जीरापुर , प्रेमलता पति भगवान सिंह दांगी 30 वर्ष रामगढ़, द्रोपती बाई शिवनारायण दांगी उमरिया ,भंवरी बाई पति मेवाड़ा 18 साल आवास कॉलोनी जीरापुर ,बालचंद पिता नाथूलाल लोहार 48 साल जीरापुर , नानूराम पिता गंगाराम माली 60 वर्ष लखोनी , उर्मिला पुत्री कमल सिंह सोंधिया 16 साल बाड़गांव , सुंदरबाई पति कालूराम जोशी 50 साल जीरापुर, पायल पुत्री हरि सिंह गुर्जर 18 साल भड़की,शैतान बाई पति नारायण सिंह बागरी 60 वर्ष नाईहेड़ा, माखन पुत्र सुरेश बागरी लखौनी माचलपुर, पायल पुत्री बीरम सिंह वर्मा 17 साल मैंनागांव माचलपुर ,बाली बाई पति प्रभु लाल दांगी उमरिया भालता , गायत्री बाई बालू दांगी धुआखेड़ी खिलचीपुर , बुलबुल पुत्री अमर सिंह राजपूत राजपुरा माचलपुर , कृष्णा बाई पति अमर सिंह 45 साल राजपुरा माचलपुर ,जुबेदा बानो पत्नी अब्दुल सत्तार भालता राजस्थान ,इनायत खान पुत्र मोहम्मद खान 25 साल भालता , ईशानी पुत्री लखन गुर्जर 9 साल इत्यादि शामिल है.

Next Post

दिल्ली मेट्रो और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के बीच रेलवे शोध सहयोग समझौता

Tue Jun 17 , 2025
नई दिल्ली 17 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो और ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय मेलबर्न ने मेट्रो कोच और पटरियों के रखरखाव सहित मेट्रो रेल से जुड़े विभिन्न शोध कार्यों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को यहां यह जानकारी […]

You May Like