कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा !

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में शिरकत करती नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में प्रियंका ने फ्लाइट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें वो दो उंगलियां दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में कपिल शर्मा को मेंशन करते हुए लिखा, ‘कपिल शर्मा बेहतर होगा तुम तैयार रहो।’ इसके साथ ही प्रियंका ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो को भी टैग किया है और हैशटैग में मुंबई लिखा है। प्रियंका की इस स्टोरी के बाद कयास लगाये जा रहे हैं वह जल्द ही कपिल शर्मा के शो के नए सीजन में नजर आएंगी।

प्रियंका ने इसके अलावा प्रियंका ने एक और स्टोरी साझा की है। यह स्टोरी मुंबई पहुंचने के बाद की है, जिसमें प्रियंका कार में बैठी हुई हैं। इसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ग्रे रंग के आउटफिट, ब्लैक जैकेट और चश्मे में नजर आ रही हैं। इस स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई मेरी जान’।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Next Post

'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी और स्मिता सिंह की लिखी फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ वर्ष 2020 में रिलीज फिल्म रात अकेली है का सीक्वल […]

You May Like